भाजपाइयों द्वारा बूथ संख्या 100, 102, 103 एवं 111 पर के मतदाताओं के सहयोग हेतु मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत लगाई गई हेल्प डेस्क
गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। देश के प्रधानमंत्री मोदी,केन्द्र सरकार एवं निर्वाचन आयोग के संयुक्त तत्वावधान में संपूर्ण राष्ट्र में संचालित मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम SIR के अंतर्गत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा हेल्प टैक्स लगाकर आमजन का सहयोग किया जा रहा है!
भाजपा जिला सह मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने बताया कि इसी कड़ी मे राजस्थान सरकार नियुक्त BLO,सुपरवाइजर के साथ सहयोग करते हुए भाजपा पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने बूथों पर हेल्प डेस्क लगाकर आमजन मतदाताओं को SIR से जुड़े आवेदन फार्म भरवाने में 2002 की मतदाता सूची में नाम की जांच करने में सहयोग प्रदान जा रहा है! इसी क्रम में युक्त मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के जिला संयोजक विनोद अटल एवं शहर मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास के निर्देशन में शहरी क्षेत्र मिर्जापुर क्षेत्र के बूथ संख्या 100 से 103 पर राजस्थान सरकार द्वारा नियुक्त BLO के साथ मिलकर मंडल मंत्री चिरंजी लोधा,बूथ अध्यक्ष करण लोधा,हुकम सिंह,सुरेश कटारिया सहित अनेक कार्यकर्ताओं द्वारा मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम से जुड़ी जानकारियां मतदाताओं को प्रदान की गयी और आवेदन फॉर्म भरने में उनका भरपूर सहयोग किया गया! मीडिया प्रमुख शर्मा ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में आमजन को सजग रहते हुए अपनी भूमिका निभानी चाहिए अन्यथा आगामी भविष्य में SIR कार्यक्रम में जिनका नाम जोड़ने से रह जाएगा उनको अपना नाम नए सिरे से निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से जुड़वाने हेतु दस्तावेज,आवेदन फार्म संख्या 6 का अनुसरण करना पड़ेगा साथ ही अंतिम चरण में समय पर नाम जुड़वाने की प्रक्रिया पूर्ण नहीं होने पर उप जिला कलेक्टर कार्यालय अथवा जिला कलेक्टर कार्यालय पर पहुंचकर अपने दस्तावेज संलग्न कर नाम जुड़वाने की प्रक्रिया का सामना करना पड़ेगा!

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।