कुशलगढ़, बांसवाड़ा।अरुण जोशी। महाशिवरात्रि के पावन पर्व से पूर्व, देश भर में बाबा भोलेनाथ की भव्य शोभायात्रा और बारात निकाली जा रही है, जो भक्ति, रंग-बिरंगी झांकियों, और “हर-हर महादेव” के जयघोष से गुंजायमान हो गया। भव्य शोभायात्रा कुशलगढ़ के नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर से भगवान महाकाल की भव्य शोभायात्रा निकाली गई,उज्जैन के कुलदीप गुरु शिव पार्वती की प्रतिमा लाए थे और और उन्होंने प्रतिमा को श्रृंगारित किया। जिसमें सजी चांदी की सिंहासन में शिव जी की प्रतिमा मुख्य आकर्षण रही। महिला और पुरुष आगे चल रहें थे और महंकाल के जयकारे लगा रहे थे। भक्तिपूर्ण वातावरण:ॐ नमः शिवाय के जयघोष और भक्तों के उत्साह से पूरा माहौल शिवमय हो गया है। भक्त पेदल जुलूस में शामिल हो रहे हैं थे। ये आयोजन आदित्य मित्र मंडल द्वारा किया जा रहा है।
