यश विहार में ‘एक शाम श्री टॉडगढ़ काला-गोरा भैरूजी के नाम’ भजन संध्या, 51 दीपकों की महाआरती के बाद होगी भजनों की प्रस्तुति
भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। भीलवाड़ा भैरूजी भजन संध्या के रंग में 23 सितंबर को सराबोर होने जा रहा है। शहर में धूप-दीप की सुगंध, 51 दीपकों की जगमगाती लौ और भैरूजी के जयकारों के बीच भक्ति, आस्था और श्रद्धा की अनूठी छटा देखने को मिलेगी। इस अवसर पर कोटा रोड स्थित यश विहार, अहिंसा सर्किल पर ‘एक शाम श्री टॉडगढ़ काला-गोरा भैरूजी के नाम’ विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।
आयोजक समिति के पवन बोहरा और देवेंद्र डूंगरवाल ने बताया कि नवकार मित्र मंडल, भीलवाड़ा की ओर से आयोजित इस भजन संध्या में शाम ढलते ही भैरूजी के जयकारों और भजनों के स्वरों से आयोजन स्थल भक्तिमय हो जाएगा। महाआरती के बाद भैरूजी के भजनों की सुरमयी प्रस्तुतियां होंगी, जिसमें धर्मप्रेमी श्रद्धालु देर रात तक भक्तिरस में डूबे रहेंगे।
सोनू सिसोदिया और प्रेम शंकर जाट देंगे भजनों की प्रस्तुति
कार्यक्रम में राजस्थान के प्रसिद्ध भजन गायक सोनू सिसोदिया (पाली) और प्रेम शंकर जाट (भीलवाड़ा) अपनी भजनों की प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे। भजन संध्या का आयोजन श्री काल भैरव के मुख्य उपासक विद्याप्रकाश जी पडियार (गुरुदेव), श्री नाकोड़ा उपासक कपिल जी पडियार एवं श्री देवनारायण उपासक रतनलाल जी सेन के सानिध्य में होगा।
भजन संध्या से पहले 51 दीपकों से महाआरती की जाएगी। इसके बाद शाम 7.15 बजे से प्रभु इच्छा तक भजन संध्या का आयोजन चलेगा।
आयोजन की तैयारियों में जुटे नवकार मित्र मंडल के सदस्य
आयोजक समिति के पवन सिंघवी और सुष्मित देरासरिया ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियों में नवकार मित्र मंडल के सदस्य और कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। इनमें प्रकाश पितलिया, दिनेश गांधी, सुरेंद्र सांखला, संजय रांका, नरेंद्र चौधरी, विभोर गोधा, हितेश काबरा, भैरूलाल बोहरा, रमेश कोठारी, मदन भंडारी, भूपेंद्र मोगरा, कान्तीलाल लुंकड़, संजय मांडोत, विमल पितलिया, अंकित गिलुडिया, राहुल पानगडिया, शांतिलाल कोठारी, धर्मेश गांधी, संदीप पटवारी, शंकर सिंह राठौड़, पिंटू माली, अमित चोधरी, वैभव जैन, राकेश लोढा, आयुष खटोड़, मुकेश कुमार सुवालका, देवन्द्र सुखवाल, गौरव चतुर्वेदी एवं कविश नाहर सहित अन्य सदस्य शामिल हैं।
कार्यक्रम में भैरूजी के भजनों के साथ धार्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के बैठने सहित अन्य व्यवस्थाएं की जा रही हैं। आयोजकों के अनुसार बड़ी संख्या में धर्मप्रेमियों के कार्यक्रम में पहुंचने की संभावना है।
टॉडगढ़ काल भैरव धाम से जुड़ी है श्रद्धालुओं की गहरी आस्था
आयोजकों ने बताया कि अजमेर जिले के टॉडगढ़ क्षेत्र में स्थित काल भैरव धाम श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां देशभर से लोग अपनी समस्याओं, परेशानियों और मनोकामनाओं को लेकर पहुंचते हैं।
आयोजकों के अनुसार, उपासकों द्वारा श्रद्धालुओं से रूबरू होकर उनकी पीड़ा और समस्याएं सुनी जाती हैं। श्रद्धालु भैरूजी की आस्था और आशीर्वाद से अपनी समस्याओं के समाधान की कामना लेकर यहां पहुंचते हैं।
भक्ति के साथ धार्मिक मर्यादा बनाए रखने की अपील
आयोजकों ने भजन संध्या में आने वाले धर्मप्रेमियों से धार्मिक मर्यादा और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होने से पहले पान, बीड़ी, गुटखा और शराब जैसे नशीले पदार्थों से दूरी रखने का आग्रह किया है, ताकि भजन संध्या का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय और गरिमामय बना रहे।
साथ ही, आयोजकों ने श्रद्धालुओं से सपरिवार भक्ति संध्या में पहुंचकर कार्यक्रम का आनंद लेने का आह्वान किया है।
परिवार निभा रहे सहयोग की भूमिका
आयोजन में विभिन्न परिवारों और धर्मप्रेमियों की ओर से भी सहयोग किया जा रहा है। आयोजनकर्ताओं में चुन्नीलाल, पवन कुमार, आकाश, बादल बोहरा परिवार बेमाली, भीलवाड़ा, डुंगरसिंह, देवेंद्र कुमार, अरूण कुमार, पर्व कुमार डूंगरवाल परिवार कालियास, शंकरलाल, प्रशांत कुमार, देरासरिया परिवार कोशीथल, विनय कुमार, विभोर कुमार गोधा भीलवाड़ा, हितेश कुमार, शैलेन्द्र काबरा, भैरूलाल व तेजसिंह बोहरा सहित कई धर्मप्रेमी सहयोग कर रहे हैं।
इस आयोजन के जरिए 23 सितंबर को यश विहार में भक्ति और धार्मिक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का माहौल देखने को मिलेगा। 51 दीपकों की महाआरती, भैरूजी के जयकारों और भजन गायकों की प्रस्तुतियों के साथ श्रद्धालु भक्ति संध्या में शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें:
Bhilwara, Rajasthan
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।