भीलवाड़ा: सीएमएचओ डॉ. संजीव शर्मा ने सुवाणा ब्लॉक का किया औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश


हीट वेव की तैयारियों और लाडो प्रोत्साहन योजना की समीक्षा; दाथल, आमलीगढ़ और मंगरोप पीएचसी का लिया जायजा

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। जिले में चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. संजीव कुमार शर्मा ने बुधवार को सुवाणा ब्लॉक के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति जांची और चिकित्सा कर्मियों को कार्यप्रणाली में सुधार के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विभिन्न पीएचसी का दौरा और फीडबैक सीएमएचओ डॉ. शर्मा ने पीएचसी दाथल, आमलीगढ़, मंगरोप और सुवाणा ब्लॉक कार्यालय का दौरा कर व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने अस्पताल आए मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक लिया और चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर मरीज का समुचित परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श व उपचार सुनिश्चित किया जाए।

हीट वेव और लाडो प्रोत्साहन योजना पर जोर बढ़ती गर्मी और हीट वेव के खतरे को देखते हुए डॉ. शर्मा ने संस्थानों में शीतल जल, दवाओं की उपलब्धता और कूलिंग व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही, ‘लाडो प्रोत्साहन योजना’ की समीक्षा करते हुए उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि प्रथम व द्वितीय किस्त से वंचित लाभार्थियों को समय पर योजना का लाभ मिलना चाहिए।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा निरीक्षण के दौरान खंड मुख्य चिकित्सा अधिकारी (BCMO) डॉ. अंकित शर्मा भी उपस्थित रहे। सीएमएचओ ने एनसीडी (NCD) कार्यक्रम सहित अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों की प्रगति पर संतोष जताते हुए इसे और बेहतर बनाने पर जोर दिया, ताकि आमजन को सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

यह भी पढ़ें:


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now