भीषण गर्मी में पक्षियों का सहारा बनी वीर शिवाजी शाखा; 100 परिंडों का किया वितरण


दूधाधारी मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में नागरिकों ने लिया जीव सेवा और जल संरक्षण का संकल्प

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। भीषण गर्मी के इस दौर में मूक पक्षियों के लिए प्यास बुझाना एक बड़ी चुनौती है। इसी मानवीय उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए भारत विकास परिषद् (भाविप) वीर शिवाजी शाखा द्वारा ग्यारस के पावन अवसर पर दूधाधारी मंदिर परिसर में 100 परिंडों का वितरण किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य जन-जन तक जीव सेवा का संदेश पहुँचाना है।

जीव सेवा ही परम धर्म शाखा अध्यक्ष कमलेश बोड़ाना और कार्यक्रम प्रभारी राजेश अग्रवाल ने बताया कि बढ़ते तापमान के कारण पक्षियों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ता है। उन्होंने आह्वान किया कि प्रत्येक नागरिक को अपने घर, दुकान और प्रतिष्ठान के बाहर कम से कम एक परिंडा अवश्य लगाना चाहिए और उसमें नियमित जल भरने की जिम्मेदारी उठानी चाहिए।

सामूहिक संकल्प और जागरूकता कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों और आम नागरिकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में परिंडे लगाने और पक्षियों के लिए दाने-पानी की व्यवस्था करने का संकल्प लिया। परिषद ने संदेश दिया कि भारतीय संस्कृति में जीव दया को सर्वोपरि माना गया है और पर्यावरण संतुलन के लिए मूक प्राणियों का संरक्षण अनिवार्य है।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति इस सेवा कार्य में रेणु तोषनीवाल, कुसुमलता राठी, शशि बोड़ाना, पायल अग्रवाल, चंदा समदनी, सह सचिव हरीश अग्रवाल, दुर्गालाल सोनी, अशोक राठी, हितेश तोषनीवाल, राजकुमार समदनी सहित शाखा के अनेक सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now