लालसोट 11 अगस्त। नगर परिषद क्षेत्र के श्यामपुर रोड जिला चिकित्सालय के सामने राजकीय देवनारायण (बालक) छात्रावास में ब्राइट यूथ लालसोट फाऊंडेशन द्वारा आज़ पौधारोपण एवं वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके तहत विभिन्न प्रकार के 101 पौधें लगाएं गए।
इस फाऊंडेशन द्वारा पूर्व में भी पिछले कई वर्षों से ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे है। कार्यक्रम में मंच संचालन रामावतार जोरवाल ने किया। इस अवसर पर कमल मीणा, दिनेश हंसराज थुणिया, प्रदुमन सिंह सरपंच निर्झना, बलराम बेरवा, मुकेश रामगढ़, सुरेश मीणा, राधा मोहन मीणा चोडियावास सहित ब्राइट यूथ लालसोट फाऊंडेशन के समस्त सदस्य गणों की एवं प्रबुद्ध जनों की उपस्थिति रही।
