विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस को तिरंगा रैली निकाल कर मनाया


बामनवास 11 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा चलाए जाने वाले हर घर तिरंगा, तिरंगा यात्रा एवं विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस को मनाने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी विधायक प्रत्याशी राजेंद्र मीना के नेतृत्व मे मंडल अध्यक्ष रामराज मीना कि अध्यक्षता मे नावड़ गुडला में शहीद स्मारक परिसर में अभियान की मंडल कार्यशाला एवं विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक गंगापुर सिटी मानसिंह गुर्जर एवं बामनवास मंडल प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष उदयसिंह गुर्जर, स.माधोपुर जिला प्रभारी जमनालाल वैष्णव, जिला उपाध्यक्ष, विजयसिंह गुर्जर, बामनवास प्रधान शशिकला मीना सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम को शहिद मानसिंह गुर्जर की समाधि स्थान पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद तिरंगा यात्रा निकाली गई, जो लिवाली मैन बाजार होकर ककराला मोड तक पहुंची।
इस मौके पर विधायक प्रत्याशी राजेंद्र मीणा ने कहा है कि तिरंगा हमारी आन बान और शान है, इसकी रक्षा करना मातृभूमि की रक्षा करना है जिसके लिए हम हमारे प्राण भी न्योछावर कर सकते हैं।देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की शान को रखते हुए उन्होंने गणतंत्र दिवस से पूर्व तिरंगा यात्रा निकालने का संकल्प लिया, जो प्रत्येक घर में तिरंगा लगाया जाता है, जिससे देश के सैनिक गोरवान्वित महसूस करता है।
इसके बाद जिला अध्यक्ष मान सिंह गुर्जर ने बताया है कि विभाजन कि विभीषिका में नरेंद्र मोदी ने पूर्व में हमारी सेना के द्वारा किए गए बलिदान का पुन स्मरण करने के लिए यह कार्यक्रम रखा गया है, साथ ही तिरंगा के सम्मान में प्रत्येक देश का नागरिक आन बान और शान के लिए कुर्बानी दे सकता है। इसके बाद शाहिद मानसिंह की प्रतिमा कि साफ सफाई कर माल्याअर्पण कर, धूपबत्ती लगाकर नमन किया और उसके बाद में तिरंगा यात्रा जिला कप्तान एवं विधायक प्रत्याशी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना गया।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now