भाविप ने लगाई प्रेरक नारों की तख्तियां


सवाई माधोपुर 14 नवम्बर। भारत विकास परिषद शाखा मानटाउन की ओर से चल रहे संस्कृति सप्ताह में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
संस्कृति सप्ताह प्रभारी हनुमान प्रसाद शर्मा ने बताया कि पर्यावरण जागरुकता के लिए बुधवार और गुरुवार को दशहरा मैदान एवं गुलाब बाग में पर्यावरण के प्रेरक नारों से वाली प्लेटें लगायी गई। इस अवसर पर परिषद के प्रांतीय महासचिव हेमन्त गर्ग, शाखा अध्यक्ष ज्ञानेंद्र दत्त शर्मा सचिव कपिल नामा, कोषाध्यक्ष उमेश कुमार गुप्ता कार्यक्रम प्रभारी एवं सहयोगी मौजी राम मीना, सूर्यकांत गोयल, ममता शर्मा, जितेंद्र द्विवेदी आदि मौजूद थे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now