सवाई माधोपुर 14 नवम्बर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शेरपुर-खिलचीपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना का तृतीय एक दिवसीय शिविर का आयोजन कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती ममता मीना (व्याख्याता) के निर्देशन में किया गया। शिविर की थीम “साइबर सुरक्षा” विभागीय निर्देशानुसार रखी गई। जिसमें सभी स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
सर्वप्रथम शिविर का उद्घाटन मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य हनुमान प्रसाद मीणा द्वारा किया गया। कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती ममता मीणा द्वारा भी साइबर सुरक्षा हेतु सभी स्वयंसेवकों को प्रेरित किया गया। साइबर अपराध ऐसे अपराध होते हैं जो कंप्यूटर इंटरनेट या मोबाइल टेक्नोलॉजी का उपयोग करके व्यक्तियों कंपनियां या संस्थाओं के प्रति किए जाते हैं। प्रधानाचार्य श्रीमती दुर्गाबाई मीणा ने भी सभी स्वयंसेवको को साइबर सुरक्षा के बारे में बताया। व्याख्याता चिरंजीलाल माली, गिर्राज प्रसाद स्वर्णकार (अध्यापक), श्रीमती तरुण बैरवा (वरिष्ठ अध्यापक) आदि ने भी स्वयंसेवको को साइबर अपराध और उससे बचाव के उपाय बताएं। इस अवसर पर श्रीमती दीपिका (वरिष्ठ अध्यापक), अनीता चंदेल (अध्यापिका), एकता शर्मा (पंचायत शिक्षक) अमित नामा (अध्यापक) आदि उपस्थित रहे।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।