सवाई माधोपुर 14 नवम्बर। ब्राइट सन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बुधवार को हर्षाेल्लास के साथ बाल मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ बद्री लाल यादव स्कूल प्रबंधन व प्रधानाचार्य द्वारा किया गया। कार्यक्रम में छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
मेले में विभिन्न प्रकार के फूड स्टॉल गेम ज़ोन ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों द्वारा तैयार किए गए आकर्षक मॉडलों और स्टॉल्स ने आगंतुकों का ध्यान आकर्षित किया। अभिभावकों ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और बच्चों के प्रयासों की सराहना की।
प्रधानाचार्य शिवचरण पारीक ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों में रचनात्मकता नेतृत्व क्षमता और टीम वर्क को बढ़ावा देते हैं। मेले में आए अतिथियों ने विद्यालय परिवार द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की और ऐसी गतिविधियाँ समय समय पर आयोजित करने की आवश्यकता बताई। विद्यालय प्रबंधक दीपक यादव एवं ब्रजेश गुप्ता ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अभिभावको को बधाई दी। कार्यक्रम का समापन उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत कर किया गया। पूरा विद्यालय मेले के माहौल में आनंदमय रहा।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।