एक पेड़ गौ माता के नाम अभियान की शुरुआत आज


गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। वृक्षारोपण कार्यक्रम का महा अभियान एक पेड़ गौ माता के नाम कार्यक्रम आज 2 अगस्त शाम 4:00 बजे से नगर परिषद क्षेत्र गंगापुर सिटी के सभी गौ सेवकों के द्वारा आयोजित होने जा रहा है कार्यक्रम संयोजक गौ सेवा समिति के जिला अध्यक्ष गोविंद नारायण शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ उदेई मोड थाना गंगापुर सिटी से और राजकीय महाविद्यालय परिसर से गौ सेवकों के द्वारा पेड़ों को लगाकर इस अभियान की शुरुआत की जाएगी सभी गौ सेवकों के द्वारा छायादार गौ माता के लिए वृक्ष लगाए जाएंगे छाया मैं बैठने हेतु विशिष्ट अतिथि गण कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे सभी गौ सेवकों से निवेदन है अधिक से अधिक छायादार पौधे लगाकर बेसहारा गौ माता को आने वाले समय में छाया का सुख प्रदान करें वृक्षारोपण कार्यक्रम में अधिक से अधिक पौधे लगाकर नगर एवं प्रदेश को हरा भरा खुशहाल बनाने में सहभागिता निभाएं।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now