स्काउट गाइड से विद्यार्थियों में हो रहा सभ्य चरित्र का निर्माण


शहीद सत्यवीर सिंह राउमा विद्यालय में स्काउट गाइड कार्यकारिणी की बैठक

नदबई। नदबई क्षेत्र में गांव गादौली के शहीद सत्यवीर सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्काउट गाइड की प्रथम कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक हुई। जिसका शुभारम्भ एसीबीईओ सुरेश भातरा व प्रधानाचार्य शमसुद्वीन चिड्डा ने विधिवत दीप प्रज्वलित कर किया। बाद में एसीबीईओ ने स्काउट गाइड की कार्य प्रक्रिया पर चर्चा करते हुए  स्काउट गाइड की कार्य प्रक्रिया से विद्यार्थियों में भी सभ्य चरित्र निर्माण होने के बारे में बताया। वही, विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण से पहले कार्यकारिणी सदस्यों को समाज सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाया। बाद में लीडर ट्रेनर द्वारिका प्रसाद शर्मा ने स्काउट गाइड की गतिविधियों के बारे में बताते हुए एक-दूसरे का सहयोग करने का संकल्प दिलाया। बैठक में सचिव शिवसिंह फौजदार, प्रधानाचार्य मधुबाला दीक्षित, राजेन्द्र सिंह, मुकट सिंह, अनूप खण्डेलवाल, सुनील जैन, शशि रानी, रविन्द्र कुंतल आदि मौजूद रहे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now