बौंली, बामनवास।श्रद्धा ओम त्रिवेदी। पंचायत राज एवं नगर निकाय चुनाव समय पर नहीं कराए जाने के विरोध में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत सोमवार को शिशोलाव मंडल में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया मंडल अध्यक्ष दीनदयाल वर्मा ने बताया की यह कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रत्येक मंडल पर आयोजित किया जा रहे हैं इसी कड़ी में आज शिशोलाव मंडल में नुक्कड़ सभा आयोजित की गई मंडल अध्यक्ष दीनदयाल वर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया जिसमें ग्राम पंचायत स्तर की कार्यकारिणी के गठन पर भी चर्चा की गई राज्य सरकार द्वारा पंचायत राज एवं नगर निकाय चुनाव टालने को लेकर सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया राज्य सरकार इस मनमानी पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त किया इस दौरान सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
1996 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 1996 से दैनिक भास्कर में बौंली, बामनवास एवं सन 2000 में दैनिक भास्कर ब्यूरो चीफ गंगापुर सिटी। 2003 से पंजाब केसरी और वर्तमान में राष्ट्रदूत। अनेकों चैनल व अखबारों में कार्यरत हैं। आवाज आपकी न्यूज पोर्टल में पत्रकार हैं।