सवाई माधोपुर 24 अक्टूबर। जिला मुख्यालय पर युवाओं के द्वारा दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आयोजक मनोज जीनापुर ने बताया कि मिलन समारोह में सवाई माधोपुर के देश प्रदेश के कौने कौने में रहकर सरकारी नौकरी करने वाले और अपने उद्योग चलाने वाले युवाओं के साथ साथ उच्च अधिकारी भी मिलन समारोह में शामिल हुए। मिलन समारोह कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने मुख्यत शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया और अपने निजी उद्योग धंधे स्थापित करने के आयाम बताए गए तथा अपने आसपास दायरे में रहते हुए जो भी मदद कर सके वह सभी की करें। इससे अपनों के बीच आपसी भाईचारा प्रेम भाव बना रहे। मिलन समारोह में लोकेंद्र मीना रेलवे अधिकारी जयपुर, मनराज मुंबई रेलवे अधिकारी, सिक्किम कैडर के अधिकारी गिरधारी लाल, कमांडेंट धर्मेंद्र शर्मा देहरादून, कुलदीप, देशराज मैनपुरा, बंटी गंभीरा, फारूक खान, राजेंद्र, अजीम खान, शंकर बैरवा, आशीष टटवाल, राजेश, दिनेश मीना, दिल्ली यूनिवर्सिटी प्रोफेसर, देवीलाल, गोरधन गुर्जर, राहुल, देशराज जीनापुर, अरमान, नाहर सिंह, देशराज कॉल इंडिया, हरिप्रसाद, डी एस नागपुर, राजेश प्रोफेसर, राजमल टाटू, विजय बैरवा, दिलीप, फतेह सिंह, दिलीप ललावत, रुक्मकेश सहित सभी समाजों के कई गणमान्य जागरूक युवा मौजूद रहे। आपसी भाईचारा प्रेम भाव बना रहे यही संदेश सभी जगह फैलाने का काम करने की सभी ने प्रेरणा ली।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।