25 से 27 दिसंबर को होगा आयोजन
सज्जनगढ़, बांसवाड़ा, अरुण जोशी: मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज डूंगरपुर-बांसवाड़ा द्वारा सत्र 2025 में आयोजित की जाने वाली सप्तम सामाजिक खेलकूद, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का ध्वज सुपुर्द समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। यह भव्य आयोजन 25 से 27 दिसंबर 2025 तक लियो कॉलेज, बांसवाड़ा के परिसर में आयोजित होगा। आयोजन के ध्वज को ग्राम बांसवाड़ा, खांदुकॉलोनी, अमरसिंह का गढ़ा, जगपुरा, पालोदा लोहारिया एवं ठीकरिया के पंच प्रतिनिधि नारायणलाल सोनी, देवचंद सोनी, मोहन सोनी, दिलीप सोनी, भूपेश सोनी, प्रकाश सोनी एवं दिलीप सोनी को समाज अध्यक्ष राजमल सोनी की उपस्थिति में खेल प्रभारी महेश सोनी, सचिव उत्तम स्वर्णकार, कोषाध्यक्ष सुनील सोनी, उपाध्यक्ष बसंतलाल सोनी, संरक्षक मंडल सदस्य सुंदरलाल स्वर्णकार, सागरमल सोनी, इंद्रलाल सोनी तथा समाज कार्यकारिणी की मौजूदगी में
विधिवत सुपुर्द किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह आयोजन समाज की युवा पीढ़ी में प्रतिभा, अनुशासन एवं सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करेगा। खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, निबंध एवं प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया जाएगा। ध्वज प्राप्त कर आयोजन समिति ने सभी समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए प्रतियोगिता के सफल, सुचारू एवं गरिमामय संचालन का संकल्प लिया तथा समस्त इकाइयों एवं युवाओं को अधिकाधिक सहभागिता के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं दी गईं एवं समाज की एकजुटता का संदेश दिया गया।
