31 करोड़ हस्ताक्षरों के लक्ष्य के साथ गौ सम्मान अभियान की तैयारी तेज


13 अक्टूबर को हरिसेवा धाम में जुटेंगे जिलेभर के गौभक्त, संत-महात्माओं के सानिध्य में तृतीय चरण की रणनीति होगी तय

भीलवाड़ा। गौ सम्मान आह्वान अभियान के तृतीय चरण को लेकर भीलवाड़ा में तैयारियां तेज हो गई हैं। अभियान के तहत 31 करोड़ हस्ताक्षर जुटाने के लक्ष्य को लेकर 13 अक्टूबर को हरिसेवा धाम उदासीन आश्रम में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें संत-महात्माओं के मार्गदर्शन में अभियान को गति देने की आगामी रणनीति तय की जाएगी।

विधायक कार्यालय में हुई तैयारियों को लेकर बैठक

अभियान के जिला समन्वयक सुनील जागेटिया ने बताया कि 13 अक्टूबर को होने वाली जिला स्तरीय बैठक की तैयारियों को लेकर विधायक अशोक कुमार कोठारी के सानिध्य में विधायक कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। इसमें जिला स्तरीय बैठक की रूपरेखा और व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई।

संत-महात्माओं के सानिध्य में बनेगी रणनीति

अभियान से जुड़े संत लाल दास महाराज ने बताया कि हरिसेवा धाम में परम गौभक्त ग्वाल संत गोपालानंद महाराज के सानिध्य में महामंडलेश्वरों एवं संत-महात्माओं के आशीर्वचन और मार्गदर्शन का लाभ गौभक्तों को मिलेगा।

13 अक्टूबर की बैठक में जिलेभर से गौभक्तों के शामिल होने की संभावना है। बैठक में अभियान के आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश और रणनीति पर विचार किया जाएगा।

17 दिसंबर तक 31 करोड़ हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य

अभियान के तृतीय चरण के तहत 17 दिसंबर 2026 को 31 करोड़ हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना पत्र राज्य के मुख्य सचिव के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को सौंपने का लक्ष्य रखा गया है।

इसी लक्ष्य को लेकर जिला स्तर पर अभियान को गति देने के लिए 13 अक्टूबर की बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बैठक के जरिए अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं और गौभक्तों के बीच आगामी कार्यक्रमों को लेकर समन्वय बनाने पर भी जोर रहेगा।

ये लोग रहे मौजूद

बैठक में संभाग प्रभारी नंदकिशोर साहू, जिला प्रभारी जगदीश तेली, सत्यम शर्मा, हरीश श्रोत्रिय, गजेंद्र सिंह राठौड़, संजय राठी और पृथ्वीराज सिंह सहित अन्य गौभक्त उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *