तीन संघ के महा मिलन के साक्षी बने वागड़ क्षेत्र के श्रद्धालु
आचार्य श्री प्रसन्न सागर जी महाराज के कर कमलों से वागड़ में होगा ऐतिहासिक दीक्षा महोत्सव आयोजन
बड़ोदिया, बांसवाड़ा।अरुण जोशी। आचार्य श्री प्रसन्न सागर जी महाराज को वागड़ में आगमन के लिए श्रीफल भेंट । गुरू भक्त संजय दोसी परतापुर ने बताया कि पदमपुरा केअतिशय क्षेत्र में वागड़ के श्रद्धालुओं ने आचार्य आचार्य श्री प्रसन्न सागर जी महाराज को श्रीफल भेंट कर वागड़ में आगमन के लिए निवेदन किया । ज्ञातव्य है कि आचार्य प्रसन्न सागर जी महाराज का हस्त कर कमलों से वागड़ में ऐतिहासिक दीक्षा महोत्सव का आयोजन होना है । इस दौरान तीन संघ के महा मिलन आचार्य श्री पुष्पदंत सागर जी के शिष्यआचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी(6 पीछी) तथा आचार्य श्री प्रसन्न सागर जी(18 पीछी) का आगमन हुआ।आचार्य वर्धमान सागर संघ के साधुओं ने, आर्यिका श्री स्वस्ति भूषण माताजी , पदमपुरा अतिशय क्षेत्र कमेटी और हजारो भक्तों ने दोनों संघों की मंगल अगवानी की। दोनों आचार्य संघ ने जिनालय में पदमप्रभ के दर्शन कर आचार्य श्री वर्धमान सागरजी के दर्शन कर आचार्य भक्ति पूर्वक चरण वंदना की। आचार्य श्री वर्धमान सागर जी,आचार्य श्री प्रज्ञा सागरजी,आचार्य श्री प्रसन्नसागर जी एवं आर्यिका श्री स्वस्ति भूषण माताजी के मंचासिन होने पर दोनों आचार्यों ने आचार्य श्री वर्धमान सागर जी के चरण प्रक्षालन किए। धर्म सभा में अनूठा संयोग अतिशय हुआ जब दिगंबर धर्म की तीनों परंपरा मंच पर प्रथमाचार्य श्री शांति सागर जी परंपरा के आचार्य श्री वर्धमान सागर,आचार्य श्री आदि सागर परंपरा के आचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी एवं आचार्य श्री प्रसन्न सागर जी एवं आचार्य श्री शांति सागरजी छाणी परंपरा की आर्यिका श्री स्वस्ति भूषण माताजी मंचासिन हुई। आचार्य श्री प्रसन्न सागर जी ने आचार्य प्रज्ञा सागर जी ओर स्वयं के ब्रह्मचारी अवस्था के संस्मरणों को साझा किया। श्री तरुण सागर जी की स्मृति से भावुक हो गए। प्रभु सानिध्य से भक्ति में वृद्धि होती हैं।आचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी ने बताया कि 12 वर्ष पूर्व दाहोद में 23 फरवरी 2014 को हमारा मिलन हुआ आपने बताया कि तप,ज्ञान,संयम में वृद्धि होने से प्रज्ञा,प्रसन्न होकर जीवन वर्धमान होता हैं।इस अवसर पर आशीर्वचन में आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने उपदेश में बताया कि पदमपुरा अतिशय क्षेत्र में आचार्य प्रज्ञा सागर जी एवं आचार्य प्रसन्न सागर जी संघ सहित आए हैं आप दोनों आचार्य पुष्पदंत सागर जी के शिष्य हैं जिस समय सन 1990 में पारसोला में आचार्य पद हमें प्राप्त हुआ था तब यह दोनों मुनि युवा अवस्था में विद्यमान रहे ।साधु का लक्ष्य साधना से प्रसन्नता को प्राप्त होता है और प्रज्ञा बढ़ने से जीवन आगे बढ़ कर वर्धमान होता है।तब परमात्मा बनने की यात्रा प्रारंभ पदमप्रभ बनते है यह मंगल देशना वात्सल्य वारिधी आचार्य श्री वर्धमान सागरजी ने पदमपुरा अतिशय क्षेत्र में आयोजित धर्म सभा में प्रगट की।राजेश पंचोलिया के अनुसार आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने आगे उपदेश में बताया कि सब साधु एक है दोनों आचार्यों के दादा गुरु आचार्य श्री विमल सागर जी से हमने आजीवन ब्रह्मचर्य व्रत लिया था। संसार भोगी है और तीर्थंकर भोग से रहित होकर भगवान बने हैं हम सब साधना का लक्ष्य लेकर संयमी बने हैं पीयूष सागर के पिता ने हमसे दीक्षा लेकर मुनि देवेंद्र सागर जी बने तथा देवेंद्र सागर जी के पिता ने हमारे दीक्षागुरु आचार्य धर्मसागर जी से दीक्षा लेकर मुनि जिनेंद्र सागर जी बने।