Rajasthan Budget 2026: बजट पर भाजपाइयों की प्रतिक्रिया; कोंग्रेसी बोले, बजट पूरी तरह से जनविरोधी और दिशाहीन 


Rajasthan Budget 2026: बजट पर भाजपाइयों की प्रतिक्रिया; कोंग्रेसी बोले, बजट पूरी तरह से जनविरोधी और दिशाहीन 

प्रदेश का बजट ऐतिहासिक होने के साथ-साथ किसान, युवा एवं महिलाओं को समर्पित बजट : मानसिंह गुर्जर, जिला अध्यक्ष, भाजपा

Rajasthan Budget 2026: प्रदेश की वित्त मंत्री एवं उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी द्वारा विधानसभा में वर्ष 2026-27 हेतु बजट पेश द्वारा पेश किये बजट को लेकर मानसिंह गुर्जर, जिला अध्यक्ष, भाजपा एवं पूर्व विधायक ने कहा ऐतिहासिक बजट है, बजट में सम्पूर्ण प्रदेश के विकास पर ध्यान दिया गया है। प्रधानमंत्री के 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए विकसित राजस्थान के निर्माण का बजट है। बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। सर्व समावेशी और सर्व हितैषी बजट है। बजट किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और गरीब के उत्थान को समर्पित बजट है। बजट में स्वास्थ्य सुविधाओं एवं इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास पर जोर दिया गया है।

विकसित राजस्थान @ 2047 के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने वाला ऐतिहासिक बजट : शिवरतन अग्रवाल, सभापति, नगर परिषद्

Rajasthan Budget 2026: नगर परिषद् सभापति शिवरतन अग्रवाल ने कहा कि उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट 8 करोड़ प्रदेशवासियों की खुशहाली का ‘गारंटी कार्ड’ है। यह बजट गरीब, युवा, महिला और अन्नदाता के सशक्तीकरण का नया मार्ग प्रशस्त करेगा। बजट में प्रस्ताव से राज्य में विश्वस्तरीय सड़कों, सुदृढ़ कनेक्टिविटी और हमारी गौरवशाली संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण से पर्यटन को नई ऊंचाइयां मिलेंगी।

बजट में प्रस्ताव से राज्य में विश्वस्तरीय सड़कों, सुदृढ़ कनेक्टिविटी और हमारी गौरवशाली संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण से पर्यटन को नई ऊंचाइयां मिलेंगी।

यह बजट राजस्थान के स्वर्णिम भविष्य की सुदृढ़ आधारशिला सिद्ध होगा : भाजपा नेता मनोज कुनकटा

Rajasthan Budget 2026: आज का दिन राजस्थान के लिए ऐतिहासिक दिन है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र को साकार करता ‘विकसित राजस्थान @ 2047’ का यह बजट प्रदेश की प्रगति का सशक्त रोडमैप सिद्ध होगा।

आस्था को सम्मान, अंत्योदय को संबल और अर्थव्यवस्था को नई गति देने वाले इस ऐतिहासिक बजट के लिए मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा जी उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री श्रीमती दिया कुमारी जी एवं उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई।

प्रदेश के विकास एवं आमजन को समर्पित बजट : विष्णु कान्त दीक्षित, पूर्व मंडल अध्यक्ष

Rajasthan Budget 2026: जन आकांक्षाओं को साकार करने एवं राज्य के सर्वांगीण विकास को नई दिशा देने वाला बजट है। पेपर लीक एवं नशे के खिलाफ एजेंसी बनाकर लगाम लगेगी। युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किए जाएंगे। यह बजट किसान, गरीव, मजदूर एवं युवाओं की आकांक्षा पर खरा उतरेगा। यह बजट राजस्थान के सर्वांगीण विकास के मार्ग को प्रशस्त करेगा।

विकसित एवं उन्नत राजस्थान की संकल्पना को साकार करने वाला  सर्वस्पर्शी  बजट : दर्शन सिंह गुर्जर

Rajasthan Budget 2026: युवा भाजपा नेता दर्शन सिंह गुर्जर मोतीपुरा ने कहा स्वरोजगार के लिए एक लाख युवाओं को 10 लाख रु ऋण ब्याज मुक्त, हर पंचायत में वर्मी कंपोस्ट यूनिट, 1 साल में 3 लाख नए हर घर जल कनेक्शन, 250 अटल प्रगति पथ 500 करोड़ की लागत से, लखपति दीदियो को 1.50 लाख तक का लोन, ग्रामीण महिलाओं के लिए खुलेंगे वूमेन BPO,  बजट मे किसान मजदूर छोटे व्यापारी महिला युवाओं हर वर्ग ध्यान रखा गया है शानदार बजट के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी, उपमुख्यमंत्री वित्त मंत्री दिया कुमारी जी का आभार।

युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने वाला ‘युवा समर्पित’ बजट : अभिषेक सोनवाल (ABVP)

Rajasthan Budget 2026: राजस्थान सरकार द्वारा पेश किए गए हालिया बजट को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने प्रदेश के छात्र-युवाओं के भविष्य के लिए ऐतिहासिक बताया है। ABVP के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक सोनवाल ने बजट घोषणाओं का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार ने शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास को प्राथमिकता देकर प्रदेश को ‘युवा शक्ति’ के केंद्र के रूप में स्थापित करने का संकल्प लिया है।

सोनवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत 30,000 युवाओं को 10 लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त कर्ज और अनुदान मिलना स्टार्टअप ईकोसिस्टम के लिए क्रांतिकारी साबित होगा। साथ ही, अगले साल से इंटरर्नशिप प्रोग्राम के माध्यम से 50,000 कॉलेज छात्रों को सीधा फायदा पहुँचाया जाएगा।

परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता और तकनीक

भर्ती परीक्षाओं में धांधली रोकने और पारदर्शिता लाने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की तर्ज पर ‘राजस्थान टेस्टिंग एजेंसी’ के गठन के फैसले को छात्र हितों की बड़ी जीत बताया गया है। इससे प्रदेश में ऑनलाइन परीक्षाओं की सुविधा सुदृढ़ होगी।

राजस्थान सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पूरी तरह से जनविरोधी और दिशाहीन : सुबह सिंह सैमाड़ा

Rajasthan Budget 2026: युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुबह सिंह सैमाड़ा ने कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पूरी तरह से जनविरोधी और दिशाहीन साबित हुआ है। यह बजट विकास की ठोस योजनाओं के बजाय केवल कागजी घोषणाओं तक सीमित दिखाई देता है।

विधानसभा क्षेत्र गंगापुर सिटी की जनता को इस बजट से बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन क्षेत्र के लिए कोई महत्वपूर्ण घोषणा नहीं होने से आमजन खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। यह बजट गंगापुर सिटी की उपेक्षा का स्पष्ट उदाहरण है।

प्रदेश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और बुनियादी सुविधाओं की समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन सरकार ने इन मुद्दों पर गंभीरता नहीं दिखाई। आने वाले समय में जनता इसका जवाब जरूर देगी।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now