श्री महेश पब्लिक स्कूल में बच्चों और महिलाओं के लिए कौशल विकास शिविर का शानदार आगाज़


अभिरुचि शिविर बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त माध्यम: जितेंद्र रांगेय

भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। श्री महेश सेवा समिति द्वारा संचालित श्री महेश पब्लिक स्कूल (प्राइमरी विंग) में वर्ष 2026-27 के लिए विशेष ‘अभिरुचि शिविर’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस शिविर का उद्देश्य बच्चों और महिलाओं के भीतर छिपी प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना है।

मुख्य अतिथि का संदेश कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और दैनिक भास्कर के चीफ रिपोर्टर जितेंद्र रांगेय ने दीप प्रज्वलित कर शिविर की शुरुआत की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “अभिरुचि शिविर बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने का एक सशक्त माध्यम है। विद्यालय का यह प्रयास सराहनीय है।”

दो पारियों में विविध गतिविधियाँ विद्यालय की प्रधानाचार्या निधि झा भार्गव और प्रभारी दिनेश शारदा ने बताया कि प्रशिक्षण प्रातः और सायंकालीन पारियों में दिया जा रहा है:

  • प्रातः पारी: एरोबिक्स, जुम्बा, बास्केटबॉल, शूटिंग, AI एंड रोबोटिक्स, वैदिक गणित और सोशल मीडिया मास्टरी।

  • सायंकालीन पारी: म्यूजिक, टेक्सचरल आर्ट, बेकिंग (केक-कुकीज), हेयर स्टाइलिंग, रेजिन आर्ट और फायरलेस कुकिंग।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा दिए जा रहे इस प्रशिक्षण से प्रतिभागियों को सीखने के साथ-साथ मनोरंजन का भी अवसर मिल रहा है। बड़ी संख्या में पंजीकरण इस शिविर की सफलता को दर्शा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now