जनूथर में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, बूथ सशक्तिकरण पर जोर


जिला उपाध्यक्ष सतीश बंसल ने कार्यकर्ताओं को संगठन विस्तार, मन की बात और आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर जिम्मेदारियां सौंपी।

डीग। भारतीय जनता पार्टी जनूथर मंडल की संगठनात्मक बैठक गुरुवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतीश बंसल मुख्य अतिथि तथा प्रवासी सतीश व्यास विशिष्ट अतिथि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा ने की। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, आगामी चुनावों की रणनीति और संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि सतीश बंसल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बूथ सशक्तिकरण अभियान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम, आगामी नगर निकाय एवं पंचायतीराज चुनावों तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपते हुए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय बनाने का आह्वान किया।

विकास कार्यों पर जताया आभार

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नगर क्षेत्र में हुए विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म का आभार व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों को प्रत्येक बूथ तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाएं।

कई नेताओं ने रखे विचार

बैठक में पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रेम कपूर, पूर्व मंडल अध्यक्ष उदय सैनी, सुनील शर्मा, पंडित रामगोपाल शर्मा, राजेंद्र एग्रो, रामोतार मित्तल (चेयरमैन), रमन सैनी तथा मदनमोहन शर्मा सहित कई नेताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और आगामी चुनावों की तैयारियों पर अपने विचार रखे।

कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री राहुल शर्मा खखावली ने किया।

ये रहे उपस्थित

बैठक में पार्षद चंद्रप्रकाश तिवाड़ी, अशोक बंसल, पार्षद रामावतार शर्मा, बृजमोहन दरगन, तनुज तिवाड़ी, भरत मित्तल, वेद खंडेलवाल, ओमप्रकाश बडेसरा, रवि रावत, लेखराज रानोता, दुलीचंद जाटव, लोकेंद्र शर्मा, आशीष पटवा, इंद्रदेव कौशिक, ताराचंद जाटव, नरेश सैनी, प्रकाश सैनी, कपूर शर्मा, दीपू पार्षद सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *