खेरली गुर्जर में आज कन्या सैनिक स्कूल का शिलान्यास करेंगे सीएम भजनलाल शर्मा


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 29 जुलाई को कन्या सैनिक स्कूल की आधारशिला रखेंगे, कार्यक्रम में विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास और जनसभा भी होगी।

हलेना। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 29 जुलाई को खेरली गुर्जर में कन्या सैनिक स्कूल का शिलान्यास करेंगे। हलेना कस्बे से करीब 3 किलोमीटर दूर गांव खेरली गुर्जर के निकट बनने वाले कन्या सैनिक स्कूल के निर्माण कार्य का शुभारंभ दोपहर 1 बजे होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रहेंगे।

कार्यक्रम में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, वैर विधायक बहादुर सिंह कोली, डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश सिंह, पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम की तैयारियां पूरी

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम स्थल और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

27 जुलाई को गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, वैर विधायक बहादुर सिंह कोली, भाजपा ग्रामीण मंडल वैर के पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र सिंह टंटा सहित अन्य पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। वहीं 28 जुलाई को पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली, पूर्व जिला प्रमुख द्वारिका प्रसाद गोयल, भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह पथैना, पंचायत समिति सदस्य धीर सिंह जटवलाई, ग्रामीण मंडल वैर अध्यक्ष शिव सिंह बेबर एवं महामंत्री हरप्रसाद सिंह धरसौनी सहित अन्य लोगों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने दी थी कन्या सैनिक स्कूल की मंजूरी

वैर विधायक बहादुर सिंह कोली ने बताया कि उप तहसील हलेना क्षेत्र के गांव खेरली गुर्जर के निकट वर्ष 2025 में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं उनके प्रयासों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कन्या सैनिक स्कूल की स्वीकृति प्रदान की थी। इसके लिए बजट भी मंजूर किया गया।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 29 जुलाई को कन्या सैनिक स्कूल निर्माण कार्य का शिलान्यास करने के साथ ही भरतपुर-डीग जिले के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे।

डीबीटी कार्यक्रम और जनसभा को करेंगे संबोधित

विधायक बहादुर सिंह कोली के अनुसार मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों को मुफ्त यूनिफॉर्म वितरण से संबंधित डीबीटी कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर खेरली गुर्जर के निकट बनाए गए अस्थाई हैलीपैड पर दोपहर 12:50 बजे पहुंचेगा। कार्यक्रम समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री शाम करीब 3:10 बजे जयपुर के लिए रवाना होंगे।

क्षेत्र में किया गया जनसंपर्क

पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर हलेना, वैर, छोकरवाड़ा, नदबई, उच्चैन सहित आसपास के क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि कन्या सैनिक स्कूल की सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रति क्षेत्रवासियों ने आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने बताया कि जनसभा में केंद्र और राज्य सरकार की विकास योजनाओं तथा आमजन, किसान और मजदूरों के हित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *