मानसिंह गुर्जर का कांग्रेस पर तीखा हमला; कहा- महिला आरक्षण पर कांग्रेस फैला रही भ्रम, मातृशक्ति देगी जवाब


गंगापुर सिटी, 26 अप्रैल।पंकज शर्मा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर ने कांग्रेस और स्थानीय विधायक रामकेश मीणा पर जमकर प्रहार किए। गुर्जर ने महिला आरक्षण बिल से लेकर पांचना बांध और चंबल पेयजल परियोजना जैसे ज्वलंत मुद्दों पर भाजपा का पक्ष रखा और विधायक मीणा पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।

नारी शक्ति वंदन अधिनियमसे बदलेगी देश की तस्वीर

मानसिंह गुर्जर ने ‘महिला आरक्षण अधिनियम 2026’ को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि भाजपा हमेशा से नारी सशक्तिकरण की पक्षधर रही है। आगामी समय में महिलाओं को राजनीति और सामाजिक क्षेत्र में 33% आरक्षण मिलने से देश के विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित होगी। उन्होंने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर केवल भ्रम फैला रही है, जिसका जवाब आने वाले समय में देश की मातृशक्ति खुद देगी।

प्रेस वार्ता के मुख्य बिंदु: बिंदु-वार हकीकत

  • पांचना बांध मुद्दा: गुर्जर ने कहा कि पांचना बांध जनमानस की भावनाओं से जुड़ा मुद्दा है। उन्होंने स्थानीय विधायक की निंदा करते हुए कहा कि न्यायालय के आदेशों की पालना सुनिश्चित होनी चाहिए ताकि आमजन को पेयजल मिल सके। इस पर राजनीति करना दुर्भाग्यपूर्ण है।
  • चंबल परियोजना पर घेरा: चंबल के पानी को लेकर मानसिंह गुर्जर ने विधायक रामकेश मीणा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक जनता से झूठ बोल रहे हैं। चंबल का पानी क्षेत्र में लाने के लिए विधायक ने कोई गंभीर प्रयास नहीं किए, वे केवल कागजी दावों से जनता को भ्रमित कर रहे हैं।
  • विकास पर सवाल: गुर्जर ने विधायक को नसीहत दी कि वे गंगापुर के विकास पर ध्यान दें। उन्होंने मांग की कि विधायक अपने कोटे से विशेष राशि जारी कर शहर की बदहाल नालियों का निर्माण कराएं और अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें।
  • पेयजल का आश्वासन: गंगापुर सिटी में पानी की किल्लत पर गुर्जर ने कहा कि प्रदेश की भजनलाल सरकार ने बजट में विशेष प्रावधान किए हैं। आगामी समय में सकारात्मक प्रयासों के जरिए जनता को दी जा रही पेयजल की मात्रा में बढ़ोतरी की जाएगी।
  • प्रेस वार्ता में ये रहे मौजूद
  • इस दौरान प्रधान मंजू गुर्जर, निवर्तमान सभापति शिवरतन अग्रवाल, जिला मोर्चा संयोजक जमनालाल वैष्णव, मंडल अध्यक्ष मिथलेश व्यास, सुनीता वैष्णव, राधा दीक्षित, कमला मीणा, जिला सह-मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा और विकास सैनी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
  • विधायक मीणा बोल रहे हैं सफेद झूठ
  • मानसिंह गुर्जर ने सीधे शब्दों में कहा कि विधायक रामकेश मीणा अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए झूठ का सहारा ले रहे हैं। चाहे वह पानी का मुद्दा हो या शहर के बुनियादी ढांचे का, विधायक हर मोर्चे पर विफल रहे हैं। भाजपा अब चुप नहीं बैठेगी और तथ्यों के साथ जनता के बीच जाकर कांग्रेस के इस भ्रम के जाल को तोड़ेगी।
  • कांग्रेस ने हमेशा महिला शक्ति को केवल वोट बैंक समझा है, जबकि भाजपा उन्हें नेतृत्व दे रही है। पांचना और चंबल के मुद्दे पर विधायक की राजनीति अब उजागर हो चुकी है।”मानसिंह गुर्जर, जिला अध्यक्ष, भाजपा

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now