सवाई माधोपुर| शिव बगीची रामलीला मैदान के श्री राम कला मंडल सभा भवन बौंली नगर में श्री राम कला मंडल के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारी की एक बैठक आयोजित की गई| बैठक के दौरान सर्वसम्मति से 21 सितंबर से रामलीला मंचन का शुभारंभ करने का निर्णय लिया गया|श्री राम कला मंडल के प्रवक्ता पत्रकार प्रेमराज सैनी ने बताया कि बैठक मंडल अध्यक्ष दिनेशपुरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें वरिष्ठ पत्रकार श्रद्धा ओम त्रिवेदी, वरिष्ठ सदस्य एवं कोषाध्यक्ष गोपाल शर्मा, सूबेदार मोहन सिंह राव, अधिवक्ता राघवेंद्र शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी योगेश शर्मा, गिर्राज बुंदेला, आशुतोष पाठक, बबलू सैनी एवं नरेंद्र दाधीच सहित अन्य सदस्य गण उपस्थित थे| इस दौरान सर्वसम्मति से सभी सदस्यों एवं पदाधिकारी ने पूर्व अध्यक्ष को ही इस वर्ष अपना कार्यकाल करने का सुझाव दिया एवं सभी सदस्यों ने आपसी सहमति से 21 सितंबर से शिव बगीची रामलीला मैदान में रामलीला मंचन प्रारंभ करने का निर्णय लिया| रामलीला मंचन का रिहर्सल 10 अगस्त से प्रारंभ होगा जिसमें सभी सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है|

1996 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 1996 से दैनिक भास्कर में बौंली, बामनवास एवं सन 2000 में दैनिक भास्कर ब्यूरो चीफ गंगापुर सिटी। 2003 से पंजाब केसरी और वर्तमान में राष्ट्रदूत। अनेकों चैनल व अखबारों में कार्यरत हैं। आवाज आपकी न्यूज पोर्टल में पत्रकार हैं।