यात्रा की तैयारियो को लेकर बैठक संपन्न
गंगापुर सिटी |हर दिल में बसा है शिव का नाम, कांवड़िया चले धुंधेश्वर से ममलेश्वर धाम|
श्री शिव भक्त मण्डल के तत्वाधान में श्रावन मास शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि प्रदोष बुधवार को धुंधेश्वर धाम से शिव भक्त कावड भर कर पंचायत समिति परिसर स्थित ममलेश्वर महादेव मंदिर में विराजित शिव पंचायत का जलाभिषेक करेंगे। शिव भक्तों ने बताया कि 6 अगस्त, बुधवार को सुबह 6 बजे सभी कांवड़िये पंचायत समिति परिसर से वाहनो के जरिए धूंधेश्वर धाम रवाना होगें। वहां पर प्रात: 8 बजे कांवड का पूजन कर सभी गाजे बाजे के साथ सवाईमाधोपुर रोड, उघाडमल बालाजी, मिर्जापुर ईदगाह होते हुए प्रथम विश्राम के लिए खण्डेलवाल धर्मशाला में पहुुंचेंगे। जहां पर कावडियो को अल्पाहार करवाया जायेगा। इसके बाद सभी कांवड़िये ढोल नगाडो, डीजे, व सजीव झांकियो कलाकारों के साथ बाबा भोलेनाथ के जयकार लगाते हुए कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होगें। कांवड यात्रा मार्ग खण्डेलवाल धर्मशाला से ट्रक यूनियन, बालाजी चौक होते हुए चौपड बाजार, खारी बजार, देवी स्टोर चौराहा होते हुए व्यापार मण्डल पुरानी अनाज मण्डी होते हुए पंचायत समिति मंदिर परिसर स्थित ममलेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंचेंगे। तैयारियो को लेकर श्री शिव भक्त मण्डल के कार्यकर्ता की बैठक का आयेाजन किया गया जिसमें कांवड़ियों की व्यवस्था एवं यात्रा मार्ग की तेयारियो को लेकर चर्चा की गई। और शिव भक्तों ने शहरवासियों व आस पास के क्षेत्र के लोगो से अपील करते हुए कहा की भोलेनाथ जी कृपा और सभी के सहयोग से शहर मे तृतीय कांवड यात्रा का भव्य रूप दिया गया है तो अनुरोध करते है ज्यादा से ज्यादा संख्या मे पधारकर अपनी सहभागिता देवे और शिव भक्तो का होसला बढ़ा कर यात्रा की शोभा बढ़ावै| बैठक में सर्व सम्मति से सभी शिव भक्तो 5 अगस्त तक कूपन ले सकते हैं और सभी कांवड़िये ममलेश्वर महादेव मन्दिर पंचायत समिति से ड्रेस प्राप्त कर सकते है। इस दौरान भुवनेश गर्ग, हर्ष गोयल, वेदप्रकाश गुप्ता, आयुष बजाज, पुष्पेंद्र तोमर, गोलू समरवाल, हनी शर्मा, आशीष सहित सभी मंडल के सदस्य मौजूद रहे व बैठक कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया |

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।