विधायक गोपाल शर्मा ने किया लोकार्पण और शिलान्यास


जयपुर 8 अक्टूबर। सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र में सतत विकास के प्रयासों को गति देते हुए विधायक गोपाल शर्मा ने बुधवार को वार्ड नंबर 49, चौमूं हाउस कॉलोनी में शिव मंदिर पार्क में बोरिंग का स्विच ऑन कर लोकार्पण किया। साथ ही, शिव मंदिर के सामने सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शिलान्यास किया। इनसे क्षेत्र में जलापूर्ति और सड़क सुविधाएं सुदृढ़ होंगी।
इस अवसर पर विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक नागरिक तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। ये विकास कार्य क्षेत्रवासियों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और समृद्ध भविष्य की नींव रखने के लिए हैं। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली डबल इंजन भाजपा सरकार प्रदेश में बुनियादी ढांचे के विकास, बेहतर जल प्रबंधन और सड़क सुविधाओं के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी ऐसे विकास कार्य निर्बाध गति से जारी रहेंगे, ताकि क्षेत्रवासियों को हरसंभव सुविधा उपलब्ध हो सके।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now