नदबई। नदबई क्षेत्र में बढ़ती चोरी की वारदातों और कानून व्यवस्था की चुनौतियों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने बड़ा बदलाव किया है। एसपी के आदेश पर अंडर ट्रेनिंग (प्रशिक्षु) आईपीएस एम.एन. भरत को नदबई थाना अधिकारी नियुक्त किया गया है।
कार्यभार ग्रहण और प्राथमिकताएं: आईपीएस एम.एन. भरत ने गुरुवार को नदबई थाने पहुँचकर विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं। थाना अधिकारी ने कहा कि नदबई क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
अपराधियों को सख्त चेतावनी: उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों और अपराध में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नए थाना प्रभारी की नियुक्ति से स्थानीय लोगों में सुरक्षा के प्रति उम्मीद जगी है।
यह भी पढ़ें:
Awaaz Aapki News is an online publication, which comes under Gangapur Hulchal (weekly newspaper). aawazaapki.com provides information about more and more news.