नैनीताल में पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग, धमाकों से मची अफरा-तफरी


ज्योलिकोट के पास ट्रक के पिछले हिस्से में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग पर पाया काबू

नैनीताल। नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर ज्योलीकोट के समीप पटाखों से भरे एक ट्रक में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही ट्रक में रखे पटाखे फूटने लगे, जिससे सड़क पर धमाकों की आवाज के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रक चालक ने समय रहते नीचे कूदकर अपनी जान बचा ली।

ट्रक के पिछले हिस्से में लगी आग

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पटाखों से भरा एक ट्रक हल्द्वानी से ज्योलीकोट की ओर जा रहा था। इसी दौरान ज्योलीकोट के पास अचानक ट्रक के पिछले हिस्से में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया और ट्रक में रखे पटाखे फूटने लगे।

पटाखों के लगातार धमाकों से आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। इस बीच चालक ने ट्रक से उतरकर सुरक्षित स्थान की ओर भागते हुए अपनी जान बचाई।

स्थानीय लोगों ने की आग बुझाने की कोशिश

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक में लगी आग पर काबू पाया।

आग लगने के कारणों का पता नहीं

घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, पटाखों से भरे ट्रक में आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटना के बाद मार्ग पर कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बना रहा।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *