नैनीताल के शेर का डांडा में रामलीला मंचन, नारद मोह से ताड़िका वध तक की लीला


नव सांस्कृतिक सत्संग समिति के आयोजन का अतिथियों ने किया शुभारंभ, डॉ. ललित तिवारी ने श्रीराम को भारतीय संस्कृति की आत्मा बताया

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों रामलीला मंचन की धूम है। इसी क्रम में नव सांस्कृतिक सत्संग समिति, शेर का डांडा की ओर से रामलीला का आयोजन किया गया। मूसलाधार बारिश और ओलावृष्टि के कारण पिछले दिन मंचन नहीं हो सका था, जिसके बाद आयोजन को आगे बढ़ाया गया।

अतिथियों ने किया रामलीला का शुभारंभ

शेर का डांडा में आयोजित रामलीला का शुभारंभ डीएसबी परिसर के विभागाध्यक्ष डॉ. ललित तिवारी, प्रो. गीता तिवारी, नगर पालिका सभासद जितेंद्र पांडेय ‘जीनू’ और सभासद दीपक कुमार ‘भोलू’ ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया। इसके बाद भगवान श्रीराम दरबार के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की गई।

समिति के वरिष्ठ सदस्य कैलाश चंद्र जोशी ने बैज अलंकरण कर अतिथियों का सम्मान किया। वहीं, समिति अध्यक्ष खुशाल सिंह रावत और सचिव पूरन चंद्र पांडेय ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट किए।

श्रीराम भारतीय संस्कृति की आत्मा हैं

इस अवसर पर डॉ. ललित तिवारी ने कहा कि भगवान श्रीराम भारतीय संस्कृति के परिचायक हैं और भारतीय समाज की आत्मा हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम को हर विपदा हरने वाला माना जाता है। इस दौरान सभी प्राणियों के कल्याण और सुख-समृद्धि के लिए भगवान श्रीराम से आशीर्वाद की प्रार्थना की गई।

नारद मोह से ताड़िका वध तक की लीलाओं का मंचन

रामलीला के प्रथम दिन नारद मोह से लेकर ताड़िका वध तक की लीलाओं का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और धर्म की महत्ता को दर्शाया।

मंचन के दौरान क्षेत्र में ‘जय श्रीराम’ के जयकारे गूंजते रहे। आयोजन के माध्यम से समिति ने क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने तथा समाज में धार्मिक चेतना और आपसी सद्भाव को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया।

समिति के सदस्य और गणमान्यजन रहे मौजूद

कार्यक्रम में प्रकाश चंदोला, बीरेंद्र जोशी, संतोष पंत, उर्बादत्त जोशी, कंचन चंदोला, शेखर जोशी, गणेश लोहनी, इंद्र सिंह रावत, दीपक जोशी, हिम्मत सिंह, ललित मोहन पांडेय, दीपक पांडेय, उमेश सनवाल, कमल बिष्ट, विनोद सनवाल, महावीर सिंह बिष्ट, गौरव जोशी, नीरज बिष्ट, बीजी बाबा, पंकज वर्मा और महेश बोरा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *