राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल परिसर में औषधिय जड़ी-बूटियों के लगाएं 60 पौधे 


सूरौठ। कस्बे के राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल परिसर में रविवार को हरियाली तीज के अवसर पर आयुर्वेद विभाग की ओर से औषधि जड़ी बूटियों के करीब 60 पौधे लगाए। अस्पताल में कार्यरत वरिष्ठ कंपाउंडर चंद्रशेखर शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता प्रमोद तिवाड़ी, पूर्व वार्ड पंच केदार मीणा, सतीश मंजर, परिचारिका चंद्रवती देवी आदि ने औषधालय परिसर में आंवला, अश्वगंधा, बील, अशोक सहित आयुर्वेदिक जड़ी बूटियों के करीब 60 पौधे लगाए। कंपाउंडर चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि इन पौधों का उपयोग आयुर्वेदिक दवाइयां एवं जड़ी बूटियां बनाने में किया जाएगा।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now