कोटा आगरा पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से फतेह सिंह पुरा रेलवे स्टेशन पर एक जने की मृत्यु


सूरौठ। दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर स्थित सूरौठ कस्बे के फतेहसिंह पुरा रेल स्टेशन पर शनिवार को दोपहर कोटा आगरा पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से एक जने की मृत्यु हो गई। सूचना मिलने पर रेल स्टेशन पहुंची रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तथा हिंडौन के राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। शनिवार की देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। कोटा से आगरा जा रही पैसेंजर ट्रेन शनिवार को दोपहर 1:45 बजे के करीब फतेहसिंह पुरा रेल स्टेशन पर स्टॉपेज लेने के बाद जैसे ही रवाना हुई तो एक व्यक्ति ट्रेन के इंजन से कट गया। जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई। स्टेशन अधीक्षक चंद्रपकाश मीणा ने बताया कि मृतक क उम्र लगभग 50 से 55 वर्ष के बीच की है। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची। इसके अलावा सूरौठ पुलिस चौकी से गजराज सिंह मीणा व अन्य पुलिसकर्मी रेलवे स्टेशन पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली। रेलवे पुलिस ने क्षत विक्षत शव को कब्जे में ले कर हिंडौन के राजकीय जिला अस्पताल पहुंचाया तथा मोर्चरी में रखवाया। पुलिस मृतक की शिनाख्तगी का प्रयास कर रही है।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now