सूरौठ। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में संपूर्ण भारत में होकर निकल रही राष्ट्रीय जागरण ज्योति कलश यात्रा सूरौठ क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहुची जहां लोगों ने स्वागत सम्मान किया। यात्रा से जुड़े अनिल गोदूहन सूरौठ एवं करौली जिला प्रभारी बहादुर सिंह सोलंकी ने बताया कि राष्ट्र जागरण ज्योति कलश रथ यात्रा गांव सीतापुर, चंदीला, लहचौङा, बाजना कला, पाली सहित कई गांवों में पहुची जहां देवस्थापना कराई गई तथा
दीपयज्ञ किया गया। रात्रि विश्राम बाजना में किया गया। इस दौरान अनिल, मुकेश, बहादुर, बाबू, जगदीश, रेखा, प्रकाश, मानसिंह, गोपी,जितेंद्र आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
