भूमि सुधार, खेत तालाब निर्माण और जल संरक्षण कार्यों की समीक्षा कर गुणवत्ता व पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
प्रयागराज। जनपद में जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति की बैठक गुरुवार को संगम सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कोरांव विधायक राजमणि कोल ने की, जबकि जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की उपस्थिति रही। बैठक में जिला भूमि एवं जल संरक्षण समिति, जिला मिशन समिति तथा वाटरशेड सेल कम डाटा सेंटर से संबंधित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा कर आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक की शुरुआत में भूमि संरक्षण अधिकारी फूलपुर के.के. सिंह ने गत वित्तीय वर्ष में कराए गए कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। साथ ही वर्तमान वित्तीय वर्ष में प्रस्तावित विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए विभिन्न योजनाओं के तहत प्रस्ताव समिति के समक्ष रखे।
खेत तालाब और भूमि सुधार कार्यों पर चर्चा
बैठक में खेत तालाब योजना के अंतर्गत खेत तालाब निर्माण, किसान समृद्धि योजना के तहत लगभग 400 हेक्टेयर बीहड़ एवं बंजर भूमि सुधार तथा डब्ल्यूडीसी (WDC) योजना के अंतर्गत भूमि संरक्षण एवं जल संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यों के प्रस्तावों पर विचार किया गया।
समिति ने प्रस्तावित योजनाओं पर विस्तार से चर्चा करने के बाद उन्हें स्वीकृति प्रदान की।
गुणवत्ता और पारदर्शिता पर दिया गया जोर
बैठक के दौरान अध्यक्ष राजमणि कोल ने अधिकारियों को सभी विकास कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कराने के निर्देश दिए। वहीं मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह ने लाभार्थियों के चयन में पूरी पारदर्शिता बरतने और योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों को अधिकतम लाभ मिल सके।
कई विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, उप कृषि निदेशक, भूमि संरक्षण अधिकारी फूलपुर, जिला कृषि अधिकारी सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया। अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं के बेहतर संचालन और जल संरक्षण कार्यों को गति देने के लिए समन्वित प्रयास करने का संकल्प भी व्यक्त किया।
यह भी पढ़ें:

Prayagraj, Ouuta Pradesh
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।