सर्वश्रेष्ठ लाइब्रेरी में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित


गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। ईदगाह मोड़ स्थित सर्वश्रेष्ठ लाइब्रेरी में आज पूर्व राष्ट्रपति और ‘मिसाइल मैन’ के नाम से प्रसिद्ध डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडेशन अध्यक्ष प्रेमलाल मीणा ने की। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम एक महान वैज्ञानिक और प्रेरक व्यक्तित्व थे, जिन्होंने देश को आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर लाइब्रेरी से जुड़े छात्र-छात्राओं ने डॉ. कलाम के जीवन, विचारों और कार्यों पर अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। युवाओं ने उनके सपनों और आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति, विज्ञान के प्रति रूचि और समाज सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना था। अंत में सभी उपस्थितजनों ने डॉ. कलाम को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now