वतन फाउंडेशन ने मिसाइल मेन अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर सद्भावना सभा आयोजित कर कर दी श्रद्धांजलि


सवाई माधोपुर, 27 जुलाई। वतन फाउंडेशन द्वारा रविवार को एकता, अखंडता और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हुए पूर्व राष्ट्रपति “मिसाइल मैन” डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर सद्भावना सभा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यह आयोजन प्रेरणास्पद और जनजागृति से भरपूर रहा। कार्यक्रम की शुरुआत कलाम को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई । कार्यक्रम में समाज के बुद्धिजीवी वर्ग, छात्र, युवा और गणमान्य नागरिकों ने कलाम साहब के विचारों और जीवन से प्रेरणा लेते हुए उन्हें नमन किया।

सभा के दौरान वक्ताओं ने डॉ. कलाम के जीवन दर्शन, उनके वैज्ञानिक योगदान, शिक्षार्थियों के प्रति उनके प्रेम और भारत को महान बनाने के उनके स्वप्न को याद करते हुए युवाओं से आह्वान किया कि वे कलाम साहब के विचारों को आत्मसात करें।
श्रद्धांजलि सभा के तुरंत बाद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें वतन फाउंडेशन ने संदेश दिया कि “प्रकृति से प्रेम और समाज में सद्भावना ही डॉ. कलाम को सच्ची श्रद्धांजलि है।”

वतन फाउंडेशन के हुसैन आर्मी ने बताया, “कलाम साहब सिर्फ वैज्ञानिक ही नहीं, बल्कि भारत के आत्मसम्मान, शिक्षा और आपसी मोहब्बत एकता के प्रतीक थे। इस सभा का उद्देश्य उनके विचारों को समाज में जीवंत बनाए रखना है

इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य नागरिकों सामाजिक संगठनों और युवाओं ने सहभागिता कर आयोजन को प्रेरक और सफल बनाया।

कार्यक्रम का मूल संदेश रहा — “सद्भाव से राष्ट्र निर्माण से जीवन उत्थान”

कार्यक्रम में काजी अहतेशाह मुद्दीन , हरि प्रसाद योगी, डा0 नगेंद्र शर्मा,बद्री प्रसाद, राजेंद्र अग्रवाल, कैलाश सिसोदिया, जितेन्द्र जैन, वरिष्ठ अध्यापक अब्दुल मजीद,संरक्षक राजेश शर्मा रामलाल बैरवा बलिक अहमद मुमताज खान, डॉ लुकमान अहमद, अमरिंदर ज्ञानी जी, पार्षद राजेश पहाड़िया पार्षद आसिम खान, सलमान रंगरेज, योगेश गर्ग, मोइन खान, डॉ शाकिर खान, टीपू सुल्तान, आशीष मेहरा, विमल पांडे,रजनी लक्सवाल ,सुनीता गोमे, सुनीता मधुकर, सुमन शर्मा, सीमा छाबड़ा ,मंजू गंगवाल रूमा नाज, सहित अनेक महिला पुरुष मौजूद रहे।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now