भूप्रेमी परिवार संगठन की अनूठी पहल, विद्यालय और सार्वजनिक स्थानों पर नियमित जल सेवा का लिया संकल्प


भीषण गर्मी में बेजुबानों का सहारा: रावल गांव में ‘परिंडा लगाओ–पक्षी बचाओ’ अभियान के तहत बांधे 21 परिंडे

रावल, सवाई माधोपुर। पंकज शर्मा। तपती गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच बेजुबान पक्षियों को राहत देने के लिए रावल गांव में सेवा का दौर जारी है। भूप्रेमी परिवार संगठन द्वारा संचालित “परिंडा लगाओ–पक्षी बचाओ” अभियान के तहत आज गांव के विभिन्न हिस्सों में 21 नए परिंडे लगाए गए। यह अभियान न केवल पक्षियों की प्यास बुझाने का माध्यम बन रहा है, बल्कि ग्रामीणों को जीव संरक्षण के प्रति जागरूक भी कर रहा है।

सार्वजनिक स्थलों पर बांधी उम्मीद की डोर

अभियान के दौरान राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मंदिर परिसर, श्मशान घाट और मुख्य रास्तों जैसे सार्वजनिक स्थलों को चुना गया। खास बात यह है कि केवल परिंडे बांधे ही नहीं गए, बल्कि उनमें नियमित रूप से पानी भरने की जिम्मेदारी भी स्थानीय स्वयंसेवकों और युवाओं को सौंपी गई है।

पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कार्यक्रम में मौजूद हेमराज भूप्रेमी ने बताया कि इस भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए पानी का संकट खड़ा हो जाता है। उन्होंने अपील की कि हर नागरिक अपने घर की छत या बालकनी में कम से कम एक परिंडा अवश्य लगाए। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश कुमार मीणा सहित लखन सिंह मीणा, डॉ. के.के. रावल और कई छात्र-छात्राओं ने पक्षी संरक्षण की शपथ ली।

यह भी पढ़ें:


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now