उपेंद्र शर्मा ने स्थाई लोक अदालत अध्यक्ष का पदभार संभाला


पदभार ग्रहण के बाद न्यायिक अधिकारियों की बैठक, राष्ट्रीय लोक अदालत और मध्यस्थता से मामलों के त्वरित निस्तारण पर चर्चा

डीग। जिला एवं सत्र न्यायाधीश उपेंद्र शर्मा ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), डीग में स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने जिला एवं सत्र न्यायालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में डीग न्याय क्षेत्र के सभी न्यायिक अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता की।

बैठक में आमजन को सुलभ, त्वरित और सस्ता न्याय उपलब्ध कराने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने न्यायिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों पर चर्चा

बैठक के दौरान आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की गई। इसके साथ ही मध्यस्थता (Mediation) के माध्यम से प्रकरणों के त्वरित निस्तारण को लेकर भी चर्चा हुई।

अधिकारियों ने लंबित मामलों के निस्तारण और आमजन को न्यायिक सेवाओं का लाभ आसानी से उपलब्ध कराने से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया।

‘ट्रांसफॉर्मर ट्यूसडे’ अभियान की समीक्षा

बैठक में ‘ट्रांसफॉर्मर ट्यूसडे’ अभियान की भी समीक्षा की गई। इसके अलावा तालुका विधिक सेवा समितियों और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने को लेकर भी चर्चा हुई।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश उपेंद्र शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को न्यायिक एवं विधिक सेवा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

ये न्यायिक अधिकारी रहे मौजूद

बैठक में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सरोज मीणा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रामकिशन शर्मा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश निखिल सिंह, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश कामां मनोज तिवारी मौजूद रहे।

इसके अलावा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेनू सकीत, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नमो नारायण मीणा, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ब्रजनगर प्रतीक दाधीच, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कुम्हेर बृजेश कुमार, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सीकरी मुकेश कुमार और अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कामां नीलोफर तोमर भी बैठक में शामिल हुईं।

बैठक में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट डीग भाविका कुलहरी, प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड डीग कुसुम मीणा, न्यायिक मजिस्ट्रेट ब्रजनगर फाल्गुनी गर्ग, न्यायिक मजिस्ट्रेट कामां सुमन मीणा और न्यायिक मजिस्ट्रेट कामां कृतिका अग्रवाल भी उपस्थित रहीं।

न्यायालय और डीएलएसए कर्मचारी भी रहे मौजूद

बैठक में न्यायिक अधिकारियों के अतिरिक्त न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान न्यायिक सेवाओं और विधिक सहायता से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाने पर चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *