जयपुर 17 जुलाई। राजधानी का सांगानेर विधानसभा क्षेत्र जो राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का स्वयं का विधानसभा क्षेत्र है उसके बावजूद इस क्षेत्र की जनता को ना केवल सड़कों में बड़े बड़े गड्ढों का सामना करना पड़ रहा है। बल्कि नगर निगम की अव्यवस्थाओं तक का सामना करना पड़ रहा है।
मानसरोवर के किरण पथ स्थित सेक्टर 3 शॉपिंग सेंटर के व्यायारियों सहित आस-पास रहने वाले नागरिकों ने नगर निगम ग्रेटर मानसरोवर जोन उपायुक्त लक्ष्मीचंद कटारा को ज्ञापन देकर और मोबाइल में वीडियो दिखाकर मौके की स्थिति से अगवत करवाया। इस दौरान स्थानीय व्यापारी अभिषेक जैन बिट्टू, मुकेश सेनी, मोहन लाल अग्रवाल, अजय शर्मा, सुधीर छाबड़ा, सुधीर पाटनी, हर्षित सावलानी, दीनदयाल गुप्ता, कैलाश धाकड़, सुमित सेनी, यज्ञदत्त सैन, राज बैरवा, कुलदीप जैन, जितेंद्र सिंह, मलकीत सिंह सहित अन्य लोगों ने नगर निगम उपायुक्त से मुलाकात कर अपनी पीड़ाओं को साझा किया और कहा कि पिछले 7 दिनों से नगर निगम से मदद मांग रहे है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है और अगर अभी कार्यवाही नहीं हुई तो रास्ता पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।

2014 से लगातार पत्रकारिता कर रहे हैं। 2015 से 2021 तक गंगापुर सिटी पोर्टल (G News Portal) का बतौर एडिटर सञ्चालन किया। 2017 से 2020 तक उन्होंने दैनिक समाचार पत्र राजस्थान खोज खबर में काम किया। 2021 से 2022 तक दैनिक भास्कर डिजिटल न्यूज और साधना न्यूज़ में। 2021 से अब तक वे आवाज आपकी न्यूज पोर्टल और गंगापुर हलचल (साप्ताहिक समाचार पत्र) में संपादक और पत्रकार हैं। साथ ही स्वतंत्र पत्रकार हैं।