बांसवाड़ा, अरुण जोशी: बाहुबली कॉलोनी मे आचार्य चन्द्रगुप्त गुरुदेव के सानिध्य मे आयोजित श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन विधानाचार्य वीणा दीदी एवं प. शेलेन्द्र शास्त्री के निर्देशन मे अस्सी इन्द्र इन्द्राणियो ने चढ़ाएं 16 महाअर्घ एवीएस प्रवक्ता संकेत जैन व लोकेश जैन ने बताया कि दुसरे दिन प्रातः मंगलाचरण गीत चाँदनी कोडिया प्रस्तुत किया गया।भगवान का अभिषेक ओर शांतिधारा का सौभाग्य केसर देवी, मैना सुंदरी पार्थ दृष्टि शाह, कुबेर इन्द्र संजय सुषमा गांधी ओर यज्ञ नायक राजेश राखी गांधी परिवार को मिला ।
विधान के मध्य लघु नाटिका का मंचन किया गया । विधानाचार्य वीणा दीदी के निर्देशन में व संगीतकार अंकित शर्मा जावरा के भाव भरे गीतों के साथ नाटक में रानी कुंदप्रभा के निद्रा मे 2 स्वप्न आना जिसमे पहला स्वप्न स्वर्ण पर्वत दिखना ओर दूसरा कल्पवृक्ष दिखाई दिये जो वे अपने पति राजा अरिदमन को बताती है । तथा पोराणिक कथा के अनुसार किसी दिव्य महापुरुष के जन्म से पूर्व माता को ऐसे स्वप्न आते है उन स्वप्ननो का फल उत्तम रहता है। मतलब इनके घर आंगन में एक वीर पुरुष का अवतरण होने वाला है।इस अवसर पर आचार्य चन्द्रगुप्त गुरुदेव ने अपने प्रवचन मे कहा की जब किसी व्यक्ति के खुशी के समय मे नाचने ओर गाने बुलाते है तो सब चले जाते है परंतु यदि इसी का उल्टा कर दो यानि यदि कोई व्यक्ति दीक्षा ले रहा हो ओर कहे की मेरे साथ आप भी दीक्षा लो तो कोई नहीं जाएगा अर्थात मोक्ष मार्ग पर तो अकेले ही जाना पड़ता है | जिनकी अन्तर आत्मा से आवाज निकलती है वहीं धर्म और मोक्ष के मार्ग पर स्व कल्याण करने स्वतः निकल जाता है । बाकी कितने भी प्रवचन सुन लो मंदिर जाओ पुजा पाठ करो कुछ नहीं होने वाला।इन्द्रो ने चढ़ाएं अर्ध-दृश्य गांधी परिवार द्वारा आयोजित विधान के दुसरे दिन सोधर्म इंद्र नितेश गांधी इन्द्राणी प्रीती गांधी, कुबेर इन्द्र संजय गांधी व इन्द्राणी सुषमा गांधी, महा यज्ञ नायक राजेश गांधी व इन्द्राणी राखी गांधी,राजा श्रीपाल पार्थ शाह व मैना सुन्दरी दृष्टि शाह,इशान इन्द्र धनपाल दोसी, इंद्राणी सुशीला दोसी,सन्त कुमार इन्द्र वस्तुपाल पंचोरी, इंद्राणी सुभद्रा पंचोरी, माहेन्द्र इन्द्र सुरेश पंचोरी,इंद्राणी संगीता पंचोरी, ब्रह्मा इन्द्र केतन शाह, इन्द्राणी ज्योतिका शाह, ब्रह्मोत्तर इन्द्र मनीष जैन, इन्द्राणी सपना जैन सभी पात्रो ने सिद्ध पूजन कर अष्टद्रव्य चढ़ाकर विश्व मंगल की कामना की ।
