जिला एवं सेशन न्यायाधीश हेमराज गौड़ ने किया पोस्टर विमोचन, मुख्यालय पर दो बेंचों का हुआ गठन
डीग (अमरदीप सेन): राजस्थान के डीग जिला मुख्यालय पर शनिवार, 9 मई को वर्ष की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए जिला एवं सेशन न्यायाधीश हेमराज गौड़ ने लोक अदालत के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन किया।
मामलों के निस्तारण के लिए दो बेंच गठित लोक अदालत के सफल संचालन के लिए जिला मुख्यालय पर दो विशेष बेंचों का गठन किया गया है:
-
प्रथम बेंच: इसकी अध्यक्षता जिला एवं सेशन न्यायाधीश हेमराज गौड़ करेंगे, जबकि आनंद प्रकाश पटेल (पैनल अधिवक्ता) सदस्य के रूप में मौजूद रहेंगे।
-
द्वितीय बेंच: इसकी अध्यक्षता मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेनू सकीत करेंगी। बेंच में प्रवीण चौधरी (पैनल अधिवक्ता) और जुगीता मीणा (तहसीलदार) सदस्य नियुक्त किए गए हैं।
किन मामलों का होगा समाधान? न्यायाधीश हेमराज गौड़ ने बताया कि इस लोक अदालत में राजीनामा योग्य फौजदारी प्रकरण, सभी सिविल मामले, मोटर दुर्घटना दावा, राजस्व संबंधी प्रकरण एवं प्रिलिटिगेशन के मामलों का निस्तारण किया जाएगा। इसमें विशेष रूप से बैंक और बिजली विभाग से जुड़े लंबित विवादों को प्राथमिकता दी जाएगी।
न्यायिक अधिकारियों ने की अपील पोस्टर विमोचन के अवसर पर लोक अभियोजक राकेश खंडेलवाल, डिप्टी चीफ डिफेंस काउंसिल राजेंद्र शर्मा और अन्य न्यायिक कर्मचारी मौजूद रहे। न्यायाधीश ने आमजन से अपील की है कि वे लोक अदालत के माध्यम से अपने पुराने विवादों का आपसी सहमति से निस्तारण कराएं, जिससे समय और धन दोनों की बचत हो सके।