शाहपुरा: गांव-गांव पहुंचा सरकार का “ग्राम रथ”, अरवड़ की चौपाल में विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने सुनीं जनसमस्याएं


रात्रि चौपाल में गूंजी जनकल्याणकारी योजनाएं; विधायक ने अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश, प्रभारी देवीशंकर भूतड़ा ने की लाभ लेने की अपील

शाहपुरा (मूलचन्द पेसवानी)। राजस्थान सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से निकला “ग्राम रथ” जब नई अरवड़ पहुँचा, तो रात्रि चौपाल में ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बना। इस दौरान आयोजित चौपाल में ग्रामीणों ने पानी, सड़क, बिजली, पेंशन और आवास जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर अपनी बात रखी। मौके पर मौजूद शाहपुरा-बनेड़ा विधायक डॉ. लालाराम बैरवा ने ग्रामीणों की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को मौके पर ही समाधान के कड़े निर्देश दिए।

योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान रात्रि चौपाल में भाजपा प्रदेश स्तरीय रथ यात्रा निगरानी समिति के सदस्य एवं पूर्व विधायक देवीशंकर भूतड़ा ने विशेष शिरकत की। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से ही गांवों का विकास संभव है। विधायक डॉ. बैरवा ने सीधे संवाद में कहा कि राज्य सरकार का संकल्प अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को लाभान्वित करना है।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से जागरूकता ग्राम रथ यात्रा का काफिला पनोतिया, देवरिया, सांगरिया, बावड़ी और ईटड़िया होते हुए अरवड़ पहुँचा। यहाँ कला जत्था द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया गया। ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में कार्यक्रम में भाग लिया और कलाकारों की सराहना की।

प्रशासनिक अमला रहा मौजूद कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी सूर्यप्रकाश शर्मा ने किया। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी ओमप्रकाश, तहसीलदार रामदेव धाकड़, विकास अधिकारी प्रकाशचंद्र स्वर्णकार सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। विधायक डॉ. बैरवा ने अंत में विश्वास दिलाया कि क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

यह भी पढ़ें:


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now