डिग्गी कल्याण जी महाराज की पदयात्रा 17 अगस्त रविवार को


गंगापुर सिटी। पंकज शर्मा। श्रीजी मंडल नहर रोड के तत्वाधान में डिग्गी कल्याण जी की पदयात्रा को लेकर एक बैठक सोमवार को गोविंद प्रसाद बरनाला की अध्यक्षता में रखी गई। जिसमें डिग्गी कल्याण जी महाराज की पदयात्रा 17 अगस्त रविवार को लेकर चलने का निर्णय किया। मंडल अध्यक्ष गोविंद बरनाला ने बताया कि 17 अगस्त रविवार को दोपहर 3:00 बजे नहर रोड स्थित श्रीजी मंदिर से डिग्गी कल्याण जी के लिए पदयात्रा विधि विधान पूजा अर्चना कर प्रस्थान करेगी। पदयात्रा का पिपलाई, बगड़ी, निवाई, लावा होते हुए 21 अगस्त गुरुवार को डिग्गी कल्याण जी पहुंचकर गंगापुर वालों की धर्मशाला में रात्रि विश्राम रहेगा। 22 अगस्त शुक्रवार प्रातः कल्याण जी महाराज के दर्शन कर भंडारा आयोजित किया जाएगा।


WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now