गंगापुर सिटी कॉलेज में ABVP इकाई की घोषणा, अभिषेक मीना अध्यक्ष और तनिष्का सैन बनीं सचिव


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने घोषित की नई कार्यकारिणी, छात्रहित और संगठन की मजबूती के लिए नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

गंगापुर सिटी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की ओर से राजकीय महाविद्यालय गंगापुर सिटी की नवीन महाविद्यालय इकाई की घोषणा की गई। इस अवसर पर विभाग संगठन मंत्री अनिरुद्ध कुलश्रेष्ठ और जिला संयोजक अभिषेक सोनवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। नई कार्यकारिणी की घोषणा नगर मंत्री तरुण मीना ने की।

घोषित कार्यकारिणी में अभिषेक मीना को इकाई अध्यक्ष और तनिष्का सैन को इकाई सचिव का दायित्व सौंपा गया। इसके साथ ही महाविद्यालय में संगठन की विभिन्न गतिविधियों और छात्रहित से जुड़े कार्यों के लिए अन्य पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारियां दी गईं।

इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

इकाई उपाध्यक्ष के रूप में गौरी शर्मा, सोनू मीना, बादल राय, निशा बेरवा और कौशल शर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं इकाई सह सचिव के रूप में विष्णु गुर्जर, आकाश सैनी, दिलखुश प्रजापत और अजय जाट को नियुक्त किया गया।

इसी क्रम में आरकेएम संयोजक की जिम्मेदारी दीपिका राजपूत को दी गई, जबकि सह संयोजक के रूप में अंजलि मीना, रिद्धि खटीक और कोमल मीना को नियुक्त किया गया।

एसएफडी संयोजक अक्षय गुर्जर और सह संयोजक के रूप में शुभम, विवेक तथा मोहिनी कुमारी को जिम्मेदारी सौंपी गई। एसएफएस संयोजक के पद पर मनीषा शर्मा और आशु सोनी को बनाया गया।

विभिन्न आयामों के संयोजक और सह संयोजक नियुक्त

खेलो भारत संयोजक के रूप में अजीत गुर्जर को जिम्मेदारी दी गई। इसके सह संयोजक के रूप में सविता कुमारी और नवीन वेदवाल को नियुक्त किया गया। जनजाति संयोजक का दायित्व युवराज मीना को सौंपा गया।

इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अर्चना मीना, विजेश धाकड़, गोविन्द और सोनम को शामिल किया गया।

छात्रहित और सकारात्मक नेतृत्व पर रहेगा जोर

इस अवसर पर जिला संयोजक अभिषेक सोनवाल और विभाग संगठन मंत्री अनिरुद्ध कुलश्रेष्ठ ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदैव छात्रहित, राष्ट्रहित और समाजहित में कार्य करती आई है।

उन्होंने कहा कि महाविद्यालय की नवीन इकाई छात्र-छात्राओं की समस्याओं के समाधान, संगठन की मजबूती और सकारात्मक छात्र नेतृत्व के निर्माण के लिए सक्रियता से कार्य करेगी। दोनों पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *