डीएसपी सीताराम बेरवा और थाना प्रभारी ने सीएलजी सदस्यों के साथ कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण पर चर्चा की
डीग।डीग।अमर दीप सैन। सीएलजी बैठक का आयोजन डीग शहर कोतवाली थाना परिसर में किया गया। बैठक में डीएसपी सीताराम बेरवा तथा कोतवाली थाना प्रभारी रामनरेश मीणा ने सीएलजी सदस्यों के साथ वार्ता कर क्षेत्र की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा आमजन और पुलिस के बीच समन्वय को लेकर चर्चा की।
डीएसपी सीताराम बेरवा ने सीएलजी सदस्यों से की चर्चा
बैठक के दौरान डीएसपी सीताराम बेरवा ने सीएलजी सदस्यों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस दौरान उपस्थित सदस्यों ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर अपने विचार रखे।
बैठक में सीएलजी सदस्यों ने कहा कि पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ के कार्यकाल में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। सदस्यों ने कहा कि जिले में नए एसपी के आने के बाद अपराध नियंत्रण की दिशा में सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं।
अवैध शराब और गांजा बिक्री पर हुई चर्चा
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि क्षेत्र में अवैध शराब और गांजा के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। चर्चा के दौरान यह बात भी सामने आई कि अवैध शराब तथा चोरी-छिपे गांजे की बिक्री पर काफी हद तक नियंत्रण हुआ है।
सदस्यों ने बताया कि अभी भी कुछ स्थानों पर अवैध गतिविधियां जारी हैं, जिन पर पुलिस लगातार निगरानी रख रही है। वहीं पुलिस द्वारा अवैध शराब और गांजा बिक्री पर पूरी तरह अंकुश लगाने के प्रयास जारी हैं।
मालीपुर रोड पर गश्त बढ़ाने की मांग
बैठक के दौरान भाजपा नेता लखपत गुर्जर ने मालीपुर रोड क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग रखी। उन्होंने कहा कि सांयकाल के समय कुछ मनचले अवैध शराब का सेवन कर उत्पात मचाते हैं, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने पुलिस प्रशासन से इस क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ाने का आग्रह किया ताकि असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
आमजन से पुलिस सहयोग की अपील
इस अवसर पर थाना प्रभारी रामनरेश मीणा ने कहा कि अपराधियों को पकड़ने और अपराध पर नियंत्रण के लिए आमजन का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बेहतर समन्वय से ही क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सकता है।
ये रहे उपस्थित
बैठक में पंकज भूषण वकील, उपसभापति मनोहर लाल शर्मा, भगवान सिंह, दाऊ दयाल नसवारिया, पप्पू, गोपाल बीड़ी वाले, राहुल लवानिया सहित सैकड़ों सीएलजी सदस्य उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:

डीग, राजस्थान
Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:
सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।