वजीरपुर ABVP नई कार्यकारिणी घोषित


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद वजीरपुर इकाई में नई जिम्मेदारियों की घोषणा, छात्र हितों और संगठन विस्तार पर रहेगा विशेष फोकस

वजीरपुर, गंगापुर सिटी।पंकज शर्मा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) गंगापुर सिटी जिले की वजीरपुर इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। वजीरपुर के राजकीय कन्या महाविद्यालय परिसर में आयोजित सांगठनिक कार्यक्रम के दौरान विभिन्न पदों पर कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।

दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर एबीवीपी के प्रांत उपाध्यक्ष धर्मवीर मीना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संगठन के उद्देश्य, छात्र हितों तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर भी विचार रखे गए।

जिला संयोजक ने की नई कार्यकारिणी की घोषणा

वजीरपुर नगर इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा एबीवीपी के जिला संयोजक अभिषेक सोनवाल द्वारा की गई। नई कार्यकारिणी में विभिन्न दायित्वों पर कार्यकर्ताओं को नियुक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया गया।

नई कार्यकारिणी में इन पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी

घोषित कार्यकारिणी के अनुसार भूरसिंह गुर्जर को नगर अध्यक्ष तथा नवीन चौधरी को नगर मंत्री नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा रवि जांगिड़, सोनू चौधरी एवं साक्षी वर्मा को नगर सह मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शिवम जांगिड़ को नगर कार्यालय मंत्री बनाया गया।

विभिन्न आयामों के संयोजकों की भी हुई नियुक्ति

संगठन के विभिन्न आयामों के लिए भी पदाधिकारियों की घोषणा की गई। गौरव सैन को नगर स्टूडेंट्स फॉर डेवलपमेंट संयोजक तथा प्रवेश बिजौलिया को सहसंयोजक बनाया गया।

इसी प्रकार अखिलेश सैन को नगर स्टूडेंट्स फॉर सेवा संयोजक एवं पूजा गुर्जर को सहसंयोजक नियुक्त किया गया। ज्योति सोनी को नगर राष्ट्रीय कला मंच संयोजक तथा भूमिका कंडेरा को सह संयोजक की जिम्मेदारी दी गई। वहीं ममतेश जाट को नगर खेलो भारत संयोजक बनाया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं

कार्यक्रम के दौरान प्रांत उपाध्यक्ष धर्मवीर मीना, जिला संयोजक अभिषेक सोनवाल तथा विभाग समिति सदस्य राशि उपाध्याय ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि नई टीम छात्र हितों की रक्षा, सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता तथा राष्ट्रवाद की भावना को मजबूत करने के लिए पूर्ण समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करेगी। साथ ही विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान और संगठन विस्तार के लिए भी सक्रिय भूमिका निभाएगी।

संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, छात्र हितों के लिए कार्य करने तथा समाज एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें:


Aawaz Aapki News WhatsApp चैनल से जुड़ें:

सबसे तेज़ और ताज़ा खबरें सीधे अपने व्हाट्सएप पर पाएं।

WhatsApp अभी जुड़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *